अप्रैल में 2020 पृथ्वी के करीब से गुजरेगा विशाल उल्का पिंड

अगले महीने पृथ्वी के बेहद करीब से एक विशाल उल्का पिंड गुजरने वाला है। यदि यह कई हजार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आकर पृथ्वी के आसपास गिरता है तो इसका झटका पूरी पृथ्वी में महसूस किया जाएगा। खगोल वैज्ञानिक मानते हैं कि पृथ्वी और उसकी धुरी के बीच भविष्य में कभी टकराव जैसी स्थिति पैदा भी हो सकती है।



जिस उल्का पिंड के बारे में अप्रैल में नजदीक आने की चर्चा हो रही है, उसका नाम एस्ट्रॉयड 52768 या 1998 ओआर 2 है। इसे हाल ही में इटली में स्थापित वर्चुअल टेलीस्कोप प्रोजेक्ट के तहत देखा गया है। इस दूरबीन केंद्र से जुड़े डॉ गियानलुका मासी के मुताबिक, यह पृथ्वी से अभी करीब 3.6 करोड़ लाख किलोमीटर की दूरी पर है।