सहारनपुर। रंगों के पर्व होली को हर कोई अपने अंदाज से मनाने में जुटा है। कई स्थानों पर हुए कार्यक्रमों में होली आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ मनाई गई। छात्राओं ने एक दूजे और अध्यापिकाओं को गुलाल लगाया। होली के गीतों पर सभी जमकर झूमे।
शनिवार को व्यापारी सुरक्षा फोरम व्यापार मंडल की युवा जिला इकाई द्वारा श्रीराम चौक स्थित खान मार्केट में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। व्यापारियों ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर गले मिलकर बधाई दी। नरेश धीमान, महामंत्री मनोज ठाकुर, प्रवीण छाबड़ा, विजय गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, राजकुमार कालड़ा, संदेश खुराना, प्रदीप शर्मा, रवि वैश्य, दिवाकर मल्होत्रा, ईशु खुराना, राजीव सैनी, शिवा गांधी थे।
वहीं मुन्नालाल एंड जयनारायण खेमका गर्ल्स कालेज में छात्राओं ने एक दूजे के साथ जमकर होली खेली। रंग और गुलाल लगाकर बधाई दी। अध्यापिकाओं को भी गुलाल लगाकर आशीर्वाद लिया। चिलकाना रोड स्थित अर्चना ग्रामोद्योग संस्थान में मेंहदी सजे हाथ एवं होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। एक दूजे पर पुष्पवर्षा कर होली खेली गई। जसलीन कौर, आरती शर्मा, सविता जैन, अर्चना रानी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मेंहदी प्रतियोगिता में हाथों पर सुंदर मेंहदी लगाकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।
प्रगति जैन, मोना ठाकुर, मुस्कान, सीमा रानी, आस्था, हुसना, रूपा, शिवानी, मनीषा, मंतशा, इल्मा, श्रुति, सोनी, रूपा, हिना, तबस्सुम, प्रवीण, इकरा, भावना, सायमा, सुमन, शिवानी शामिल रही।